कंप्यूटर के टॉप 50 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
कंप्यूटर के टॉप 50 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर: आज के समय में कंप्यूटर बहुत ही जरूरी हो गया है, क्योंकि आज के समय में कंप्यूटर का इस्तेमाल हर जगह होता है। चाहे वह बिजनेस हो या कोई दूसरा काम सभी में ही कंप्यूटर का इस्तेमाल निरंतर किया जा रहा है। कंप्यूटर के टॉप 50 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर जैसा कि आप जानते हैं भारत अब डिजिटल की तरफ बढ़ता जा रहा है और कंप्यूटर से रिलेटेड नई-नई तकनीकें जुड़ती जा रही हैं। इसी कारण कंप्यूटर से संबधित परीक्षाओं में भी काफी प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इसलिए आज हमने इस पोस्ट में top 50 important computer questions and answers कंप्यूटर के टॉप 50 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर नीचे दिए है। आप इन प्रश्न उत्तरों को अच्छे से याद करें, यह प्रश्न-उत्तर आपकी ट्रेड COPA, CHNM, CCC, सामान्य ज्ञान के लिए भी आवश्यक है।
कंप्यूटर के टॉप 50 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर |
कंप्यूटर के टॉप 50 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
प्रश्न: कंप्यूटर के विकास की शुरुआत किस सन् से हुई?
उत्तर: कंप्यूटर के विकास की आधारशिला जॉन नैपियर के द्वारा सन् 1617 में उस समय पड़ी जब उन्होंने लकड़ी और आईबरी की छड़ों का प्रयोग करके नेपियर बोन के नाम से गणना करने की एक तकनीक विकसित की।
प्रश्न: कंप्यूटर क्या है?
उत्तर: कंप्यूटर एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो किसी भी प्रकार के डेटा को क्रमबद्ध व नियंत्रित करता है और सभी प्रकार की गणितीय व तार्किक समस्याओं को अत्यंत कम समय में संपूर्ण शुद्धता के साथ हल करता है।
प्रश्न: ब्लेज़ पॉस्कल का कंप्यूटर के विकास में क्या योगदान है?
उत्तर: सन् 1642 में अंकों को जोड़ने और घटाने के लिए पास्कलाइन के नाम से एक मशीन का विकास किया था।
प्रश्न: चार्ल्स बैबेज़ की कंप्यूटर के विकास में क्या भूमिका थी?
उत्तर: चार्ल्स बैबेज़ ने सन् 1822 में डिफरेंश इंजन के नाम से एक ऐसी मशीन का आविष्कार किया था जिसे वर्तमान समय के कंप्यूटर का आधार माना जाता है।
बाद में इन्होंने इस मशीन में सुधार करके इसका नाम एनॉलिटिकल इंजन रखा और इसे जनरल परपज़ कम्प्यूटिंग मशीन बना दिया।
प्रश्न: कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया?
उत्तर: कंप्यूटर का आविष्कार सर चार्ल्स बेवेज ने किया था।
प्रश्न: कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर: कंप्यूटर दो प्रकार के होते हैं,
- प्रथम डिजिटल
- द्वितीय एनालॉग कंप्यूटर।
प्रश्न: कंप्यूटर बनाने की प्रमुख कम्पनियां कौन-कौन सी हैं?
उत्तर: वर्तमान समय में दो प्रमुख कम्पनियां कंप्यूटर बनाती हैं।
- प्रथम एपल
- द्वितीय आईबीएम।
प्रश्न: आईबीएम ( IBM ) का सम्पूर्ण नाम क्या है?
उत्तर: इंटरनेशनल बिजनेस मशीन।
प्रश्न: डिजिटल कंप्यूटर ( DC ) कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर: पर्सनल कंप्यूटर ( PC ) वह कंप्यूटर होते हैं जिनका प्रयोग हम व्यक्तिगत तौर पर करते हैं। वर्तमान समय में यह सबसे छोटे कंप्यूटर होते हैं।
प्रश्न: पर्सनल कंप्यूटर ( PC ) से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: पर्सनल कंप्यूटर ( PC ) वह कंप्यूटर होते हैं जिनका प्रयोग हम व्यक्तिगत तौर पर करते हैं। वर्तमान समय में यह सबसे छोटे कंप्यूटर होते हैं।
प्रश्न: पर्सनल कंप्यूटर ( PC ) का आविष्कार कब हुआ?
उत्तर: पर्सनल कंप्यूटर ( PC ) का आविष्यकार 12 अगस्त, 1981 को हुआ था।
प्रश्न: सर्वप्रथम पर्सनल कंप्यूटर ( PC ) किसने बनाया?
उत्तर: आईबीएम (IBM) ने।
प्रश्न: पर्सनल कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर: पर्सनल कंप्यूटर तीन प्रकार के होते हैं-
- प्रथम PC,
- द्वितीय PC-XT,
- तृतीय PC-ATI
प्रश्न: PC से क्या अभिप्राय है?
उत्तर: इस श्रेणी में वह पर्सनल कंप्यूटर आते हैं जिनका CPU 8080 से प्रारंभ होकर 8088
तक होता है।
प्रश्न: PC-XT क्या है?
उत्तर: इस श्रेणी के कंप्यूटर अत्यंत शक्तिशाली होते हैं। इनके प्रोसेसर 80286 से प्रारंभ होते हैं।
प्रश्न: PC-AT कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर: PC-AT चार प्रकार के होते हैं-
- 80286
- 80386
- 80486
- पेंटियम।
प्रश्न: PC-AT का सम्पूर्ण नाम क्या है?
उत्तर: पर्सनल कंप्यूटर एडवांस टेक्नोलॉजी।
प्रश्न: चतुर्थ पीढ़ी के कंप्यूटरों की क्या विशेषताएं हैं?
उत्तर:
- इनमें VLSI (Very Large Scale Integrated Circuit) तकनीक का प्रयोग होने लगा था।
- इनमें डेटा स्टोर करने की क्षमता बहुत अधिक हो गई।
- इनमें माइक्रोप्रोसेसर का प्रयोग होने लगा था।
प्रश्न: पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटरों से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: इन कंप्यूटरों में Artificial Intelligence का प्रयोग होता है तथा यह KIPS से युक्त होते हैं। यह Voice Recognition और इमेज प्रोसेसिंग जैसे कार्य अत्यंत तीव्र गति से करते हैं। हालांकि अभी तक यह विकास की स्थिति में ही है।
प्रश्न: सुपर कंप्यूटर से क्या अभिप्राय है?
उत्तर: . वर्तमान समय के यह सबसे अधिक शक्तिशाली कंप्यूटर सिस्टम हैं। यह पलक झपकते ही लाखों गणनाएँ एक साथ कर सकते हैं। यह कीमत की तुलना में भी सबसे महंगे होते हैं। इनका प्रयोग उपग्रह द्वारा भेजी सूचनाओं का विश्लेषण करने में होता है।
प्रश्न: KIPs से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: Knowledge Information Processing System.
प्रश्न: मेनफ्रेम कंप्यूटर से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: यह सुपर कंप्यूटर के पश्चात दूसरे सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर होते हैं। इनकी गति 10 मिलियन पर सेकेंड होती है। इनके साथ अतिरिक्त स्टोरेज मशीन का प्रयोग होता है और यह मल्टी यूज़र होते हैं।
प्रश्न: मिनी कंप्यूटर से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: इनकी कार्यप्रणाली मेनफ्रेम कंप्यूटर्स के समान होती है। लेकिन यह मेनफ्रेम की अपेक्षा कम शक्तिशाली होते हैं। इनका प्रयोग मल्टी यूज़र इनवायरमेंट में किया जाता है और यह मेनफ्रेम की अपेक्षा सस्ते होते हैं।
प्रश्न: ENIAC क्या है और इसका विकास कब तथा किसके द्वारा हुआ?
उत्तर: यह एक इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटिंग मशीन थी जिसे सन् 1646 में जॉन मिचली तथा जे.पेस्पर इकर्ट के द्वारा बनाया गया था।
प्रश्न: सेमी कंडक्टर क्रांति की शुरुआत कब और किसके द्वारा हुई?
उत्तर: 23 सितंबर 1947 को बिलियम सॉकली, वाल्टर ब्राटेन और जॉन वॉर्डीन ने सफलतापूर्वक प्वाइंट कांट्रेक्ट ट्रांजिस्टर का टेस्ट किया और इसे ही सेमी कंडक्टर क्रांति की शुरुआत माना जाता है।
प्रश्न: प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का आविष्कार कहां और कब हुआ?
उत्तर: प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का आविष्कार द्वितीय विश्य-युद्ध के दौरान यूनीवर्सिटी ऑफ पेनसिलिविया में हुआ था।
प्रश्न: IBM ( आईबीएम ) ने पहले इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का विकास कब किया था?
उत्तर: IBM ( आईबीएम ) ने सन् 1953 में पहले इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर को बाजार में उतारा। इसे 701 नाम दिया गया।
प्रश्न: माइक्रो कंप्यूटर से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: यह वर्तमान समय में सबसे अधिक प्रचलित कंप्यूटर हैं। यह माइक्रोप्रोसेसर से युक्त होते हैं जिसके कारण इन्हें माइक्रो कंप्यूटर कहते हैं। इस एक माइक्रोप्रोसेसर में सभी Integrated Circuit लगे होते हैं। जिसके कारण इसकी कीमत काफी कम होती है और इसकी गति काफी तेज होती है।
प्रश्न: A.L.U से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: कंप्यूटर के जिस भाग में सभी गणितीय तथा तार्किक समस्याएं हल होती हैं, उसे ALU अर्थात अर्थमेटिक एंड लॉजिक यूनिट कहते हैं।
प्रश्न: RTC का सम्पूर्ण नाम क्या है?
उत्तर: रियल टाइम क्लॉक।
प्रश्न: Key-बोर्ड में रिटर्न की का क्या महत्व है?
उत्तर: सभी निर्देश व सूचनाएं इसी की को दबाने के पश्चात प्रोसेसिंग की जाती है।
प्रश्न: सिलीकॉन आधारित ट्रांजिस्टर बनाने की शुरुआत कब और किसके द्वारा हुई?
उत्तर: सन् 1954 में टेक्सॉस इंस्ट्रूमेन्ट कॉरपोरेशन में काम करने वाले वैज्ञानिक गॉर्डन टीन ने सबसे पहले सिलीकॉन आधारित जंक्शन ट्रांजिस्टर का विकास किया। जिसकी वजह से कंप्यूटर के निर्माण लागत में कमी आ गई।
प्रश्न: एंटीग्रेटेड सर्किट अर्थात आईसी का विकास कब और किसके द्वारा हुआ?
उत्तर: जैक क्लिवी नामक वैज्ञानिक ने सन् 1958 में पहले आईसी का निर्माण किया जिसमें उन्होंने एक ही टुकड़े पर रजिस्टरों और कैपिस्टरों को लगाया था।
प्रश्न: कंप्यूटर विज्ञान की कितनी शाखाएं हैं?
उत्तर: कंप्यूटर विज्ञान की दो शाखाएं हैं-
- हार्डवेयर
- सॉफ्टवेयर
प्रश्न: हार्डवेयर क्या है?
उत्तर: वह समस्त वस्तुएँ जो कंप्यूटर निर्माण में व कंप्यूटर में प्रयोग की जाती हैं हार्डवेयर कहलाती है।
प्रश्न: सॉफ्टवेयर क्या है?
उत्तर: कंप्यूटर को हम जो भी निर्देश देते हैं सॉफ्टवेयर कहलाते हैं।
प्रश्न: कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं?
उत्तर: कंप्यूटर के निम्न भाग होते हैं-
- प्रोसेसिंग यूनिट.
- अर्थमेटिक एंड लॉजिक यूनिट ……..
- मेमोरी
- आउटपुट यूनिट
- इनपुट यूनिट
प्रश्न: Esc की का क्या कार्य है?
उत्तर: इस की का मुख्य प्रयोग सभी सॉफ्टवेयरों से बाहर निकलने और प्रोसेसिंग को बीच में रोकने में किया जाता है।
प्रश्न: विश्व के सबसे बड़े आकार वाले कंप्यूटर का क्या नाम है?
उत्तर: ENIAC नामक कंप्यूटर विश्व का सबसे विशाल था। यह 3,000 क्यूबिक फीट जगह घेरता था तथा इसमें 18,000 ट्यूब और 70,000 रेजिस्टर लगे थे, इसका वजन 30 ton और यह 1,40,000 watt बिजली प्रयोग करता था।
प्रश्न: पहले कमर्शियल सफल मिनी कंप्यूटर का क्या नाम था और इसका विकास किसने किया ?
उत्तर: सन् 1965 में डिजिटल इक्यूपमेंट कॉरपोरेशन में PDP-8 नामक मिनी कंप्यूटर को बाजार में उतार कर इसे सफल कमर्शियल मिनी कंप्यूटर का दर्जा दिलाया।
प्रश्न: कंप्यूटर-टु-कंप्यूटर कम्यूनीकेशन का विस्तार कब और किसके द्वारा शुरू हुआ?
उत्तर: सन् 1970 में अमेरिका के रक्षा विभाग ने ARPAnet नामक योजना के तहत चार अलग- अलग नोड स्थापित किये। जिन्हें यूनीवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया कैम्पस, SRI इंटरनेशनल और यूनीवर्सिटी ऑफ UTAH में इंस्टाल किया गया और इन्हीं के मध्य सबसे पहले कंप्यूटर-टु-कंप्यूटर कम्यूनीकेशन शुरू हुआ।
प्रश्न: कंप्यूटर को कितनी पीढ़ियों में बांटा गया है?
उत्तर: कंप्यूटर को पांच पीढ़ियों में बांटा गया है
- प्रथम पीढ़ी। (First Generation)
- द्वितीय पीढ़ी। (Second Generation)
- तृतीय पीढ़ी। (Third Generation)
- चतुर्थ पीढ़ी। (Fourth Generation)
- पंचम पीढ़ी (Fifth Generation)
प्रश्न: First Generation के कंप्यूटर कौन-कौन से थे?
उत्तर: सन् 1950 के दौरान बने Univac-1 और IBM-650 प्रथम पीढ़ी में आते हैं।
प्रश्न: Second Generation से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: सन् 1960 में जब ट्रांजिस्टर का आविष्कार हुआ तो कंप्यूटरों का आकार प्रथम पीढ़ी की तुलना में काफी कम हो गया। इस दौरान बने कंप्यूटर द्वितीय पीढ़ी के अंतर्गत आते हैं।
प्रश्न: द्वितीय पीढ़ी के कंप्यूटरों की क्या विशेषताएं हैं?
उत्तर: इसके निम्न विशेषताएं हैं।
- इंटर्नल मेमोरी प्रयोग करते थे।
- इनकी डेटा स्टोरेज कैपसिटी अधिक थी।
- यह हाई लेवल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज़ प्रयोग करते थे।
( जैसे: C, C++, PASCAL, COBOL 79T FORTRANI )
प्रश्न: द्वितीय पीढ़ी के अंतर्गत आने वाले कंप्यूटरों के नाम लिखिए?
उत्तर:
- आईबीएम 1401,
- Honewell 200,
- CDC 1604
प्रश्न: तृतीय पीढ़ी के कंप्यूटर से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: सन् 1970 के दौरान जिन कंप्यूटरों का विकास हुआ वह तृतीय पीढ़ी के कंप्यूटर कहलाते हैं।
प्रश्न: तृतीय पीढ़ी के कंप्यूटरों की क्या विशेषताएं थीं?
उत्तर: इसकी निम्न विशेषताएं थीं
- यह आकार में द्वितीय पीढ़ी की अपेक्षा काफी छोटे थे।
- इनमें ट्रांजिस्टर के स्थान पर IC का प्रयोग होने लगा था।
- इनके द्वारा भी हाई लेवल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज़ प्रयोग की जाती थी।
- इनमें ऑपरेटिंग सिस्टम का प्रयोग होने लगा था।
प्रश्न: तृतीय पीढ़ी के अंतर्गत कौन-कौन से कंप्यूटर आते हैं?
- IBM-360,
- NCR-365, Burroughs B 6500 Etc.
प्रश्न: चतुर्थ पीढ़ी के कंप्यूटरों से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: 1970 के दशक के अंत में तथा 1980 दशक के प्रारंभ में इन कंप्यूटरों का विकास हुआ। इनका आकार अत्यंत छोटा सा हो गया था और इनकी गति बहुत तेज हो गई थी।...Read more
Frequently Asked Questions
Q. Who invented the computer?
Ans. English mathematician and inventor Charles Babbage is credited with having conceived the first automatic digital computer.
Q. What is the full form of a computer?
Ans. Some people say that COMPUTER stands for Common Operating Machine Purposely Used for Technological and Educational Research.
Q. What is ICT computer question?
Ans. ICT stands for Information Communication Technology, which covers all of the digital technology that exists to help individuals, organizations, businesses, etc.
Q. What ICT means?
Ans. Information and communication technologies.
इस पोस्ट में आपको कंप्यूटर के टॉप 50 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर ( Question And Answer For COPA, CHNM, CSA & CCC Exams ) कंप्यूटर के प्रश्न उत्तर कंप्यूटर ऑब्जेक्टिव प्रश्न कंप्यूटर के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर PDF कंप्यूटर के 51 महत्वपूर्ण प्रश्न Introduction to Computer Questions Pdf, Introduction Computer Objective Questions Introduction to Computer Questions And Answers, computer questions and answers, कंप्यूटर के टॉप 50 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर, कंप्यूटर के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर PDF, Basic Computer Questions And Answers Pdf से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है। यह प्रश्न उत्तर आपको फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना या पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे।
2 Comments
Best Questions sir ji
ReplyDeleteSupper sir ji
ReplyDeletePlease do not enter any spam link in the comment box.